फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी का गठन, शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेेतर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जुहेर अहमद ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें दीपेंद्र प्रताप सिंह राजावत को अध्यक्ष, संतोष कुमार को जिलामंत्री, राहिल खान को उपाध्यक्ष, आलोक प्रताप को जिला सचिव, चंद्रशेखर को जिला कोषाध्यक्ष, अंकुश चावला को जिला मीडिया प्रभारी, प्रमिला देवी को जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, अंजली पटेल को जिला मंत्री महिला प्रकोष्ठ मनोनीत किया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संगठन को मजबूत बनाकर कर्मचारियों को शोषण से बचाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी नियम विरुद्ध किसी कर्मचारी को परेशान करता है तो उसके खिलाफ आंदोलनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने भी भरोसा दिया कि शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें