फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अस्पतालों की रसोई में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज की रसोई का औचक निरीक्षण किया। पुरुष और महिला अस्पताल में कमियां पाए जाने पर नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर हुई कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय के साथ कन्हैया लाल, महेश प्रसाद, सुनील कुमार, अनिल कटियार व झंकार सिंह शामिल रहे। मेडिकल कॉलेज के मेस में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, जबकि जिला पुरुष और महिला अस्पताल की रसोई में कमियां पाई गईं।
दोनों अस्पतालों की रसोई में पानी की जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं मिली। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नए संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। टीम ने गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री का इस्तेमाल करने और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें