फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने चिप्स-घी समेत सात नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आगामी होली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में अभियान तेज कर दिया है। चिप्स-घी समेत सात नमूने भरे।
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने जालौन तहसील के मुख्य बाजार में पूरन चंद्र पुरवार के प्रतिष्ठान से आलू चिप्स, सब्जी मंडी स्थित नीरज ट्रेडर्स (प्रो. पंकज कुमार) से घी, मोहल्ला काशीनाथ में सतीश चंद्र गुप्ता के यहां से बेसन तथा संजय चौरसिया के प्रतिष्ठान से मैदा का नमूना लिया। इसके अलावा सुभाष ट्रेडर्स से कचरी और मदारीपुर स्टैंड स्थित बालाजी फास्ट फूड कॉर्नर से चटनी का नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन


सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट या मानक के विपरीत सामग्री पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें