फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर भी कराएं सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
गेंहू क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारियों को निर्देश देते एडीएम । - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए आने वाले किसानों से भी सामाजिक दूरी का पालन कराया जाए। साथ ही सभी मास्क लगाएं। गेहूं बेचने में किसानों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दें। यह निर्देश एडीएम पीके सिंह ने गेहूं क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों को दिए।
विज्ञापन

एडीएम पीके सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने केंद्रीय उपभोक्ता भंडार पर लोगों को सैनिटाइजर, मास्क व साबुन का वितरण कर उपयोग करने की सलाह दी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। संक्रमण से बचाव के लिए बीच बीच में सैनिटाइजर अथवा साबुन व पानी से हाथ साफ करते रहें। एडीएम ने गेहू बेचने आए किसानों से भी परेशानियों के बारे में पूछा। इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, केंद्र प्रभारी केपी सिंह, सहकार भारती के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, अरविंद राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें