फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से ठीक हो जाते पुराने रोग, अपनाएं योग रहें निरोग

विज्ञापन
योग बैलनेस सेंटर के उद्घाटन पर मौजूद सांसद व योग का महत्व बताता वक्ता। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। योग से पुराने से पुराने रोग ठीक हो सकते हैं। पेट संबंधी रोगों के लिए योग सबसे अच्छा उपाय है। यह बात सांसद भानुप्रताप वर्मा ने आफीसर्स कालोनी स्थित नवीन योग वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने भगवान धनवंतरि का पूजन और माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि योग के महत्व को समझते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्यता से आयोजित कराया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. एमडी आर्या ने बताया कि इस सेंटर में रोजाना योग की कक्षाएं लगेंगी। योग प्रशिक्षक रमन कुमार दीक्षित प्रशिक्षण देंगे।
इस दौरान ईओ संजय कुमार, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. विकास चतुर्वेदी, पॉलिटेक्निक प्रवक्ता राघवेंद्र सिंह, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डा. आरके गुप्ता ने भी विचार रखे। इस मौके पर डा. कमलेश बाबू, अनुराग श्रीवास्तव, हरगोविंद, अमरेंद्र, आकाश पटेल, गीता त्रिपाठी, विजय पांडेय, अजय जाटव, संतोष, अवधेश, मुन्नी देवी, नीतू, तेजपाल, रामप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें