फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ता के हत्थे चढे़ 21 नकलची

Fri, 26 Feb 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में नकलची परीक्षार्थियों पर नकेल कसने के लिए उड़नदस्ता भ्रमण कर रहा है। शुक्रवार को हाईस्कूल की परीक्षा में 18 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकडे़ गए हैं। शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के विज्ञान के पेपर में 18 नकलची पकड़े गए जिसमें दयाराम द्विवेदी
विज्ञापन


इंटर कालेज मऊखुर्द में चार बालिकाएं, जनता सनातन धर्म इंटर कालेज कुठौंद में एक बालिका, राजकीय इंटर कालेज मुसमरिया में एक बालिका, श्रवण कुमार  द्विवेदी इंटर कालेज हुसेपुरा सुरई में एक बालक व एक बालिका, जिला परिषद इंटर कालेज में एक बालक व एक बालिका, लहरीबाबा इंटर कालेज बावली में एक बालिका, बुंदेलखंड इंटर कालेज माधौगढ़

में चार बालक व एक बालिका तथा जनता इंटर कालेज अकनीवा में दो बालक नकल करते पकड़े गए। इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान के पेपर में तीन नकलची पकड़े गए। जिसमें बाबा दयाल दास इंटर कालेज एकों में
विज्ञापन


दो बालिकाएं व ठक्कर बाबा इंटर कालेज कालपी में एक बालक नकल करते पकड़ा गया पकड़ा गया। पकड़े गए सभी नकलचियों पर अनुचित साधन प्रयोग करने की कार्रवाई की गई।

क्या कहते हैं जिम्मेदार-
जिले में बोर्ड परीक्षा में नकलचियों को पकड़ने के लिए उड़न दस्ते लगाए गए है। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बोर्ड परीक्षा पर नजर लगाए हुए है इसके बाबजूद भी किसी परीक्षा केंद्र पर अनियमितता मिल रही है तो उस पर कार्रवाई की जा रही है। -राजेंद्र बाबू  जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें