फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गायत्री महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा

Mon, 13 Jan 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
शंख बजाती कलशयात्रा में शामिल युवतियां।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उरई। शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ पर रविवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। गायत्री शक्तिपीठ से शुरू कलशयात्रा में गायत्री परिवार के सदस्य अनुशासित ढंग से चल रहे थे। खास बात यह थी कि डीजे नहीं बल्कि श्रद्धालु शंख ध्वनि के बीच गायत्री मंत्र का पाठ करते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

कलश यात्रा का यज्ञ स्थल जीआईसी पहुंचने पर समापन हुआ। शोभायात्रा के पूर्व कलश का सामूहिक पूजन शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक रामेश्वर साहू व जोन प्रभारी देशबंधु तिवारी, झांसी मंडल के प्रभारी आशाराम कुशवाहा, मुख्य ट्रस्टी महेश चंद्र सैनी व शिवसमान, ओमप्रकाश चौरसिया, लक्ष्मण सिंह, राकेश मिश्रा, ऋषभ गुप्ता आदि ने किया। शोभायात्रा के आगे बैंड पर मोठ ब्लॉक की मांडवी राजपूत ने सुंदर बुंदेली भाषा में गीत गाया।
शंखनाद करती हुईं देव कन्याएं नवयुग के आगमन पर युग निर्माण की ध्वनि घोषित कर रही थी। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए गायत्री परिवार के सदस्य गुरुदेव के सिखाए सूत्र वाक्य लिखे बैनर लेकर चल रहे थे। यात्रा में भारत माता, शंकर पार्वती, चंद्रशेखर आजाद, हरिश्चंद्र के साथ गुरुजी एवं माताजी का साहित्य एवं चित्र लेकर प्रज्ञा पुत्र चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा संग चल रहीं झांकियों के मंच पर स्वागत सत्कार के बाद शंख धारक कन्याओं ने गायत्री माता एवं कलश की आरती की। इस दौरान मनोज श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, रश्मि, राहुल गुप्ता, डॉ. एसआर अग्रवाल, डॉ सीपी गुप्ता, प्रमोद दुबे, कर्मक्षेत्र अवस्थी, आशीष शुक्ला, रविंद्र त्रिपाठी, मयंक गुप्ता, दीपांशी गौर, तनीशा वर्मा, सजल सैनी, अनमोल, वैभव, रामबहादुर प्रजापति, डॉ एससी सक्सेना आदि रहे। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा व सीओ सिटी अर्चना सिंह भी व्यवस्था में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें