रामपुरा/जालौन। कोराना के संक्रमण के बीच आम आदमी को बचाने में जुटे कोरोना योद्धाओं पर फूल बरसाकर नगरवासियों ने स्वागत किया।
बीडीओ संदीप कुमार, सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमित कुमार सिंह, आर्यावर्त बैंक मैनेजर अभय प्रताप सिंह, रामपुरा थाना के पुलिस कर्मियों का नगर के गोविंदा दीक्षित, संदीप बाथम,राजू दीक्षित, रामप्रकाश बाथम, अवनीश,सनी, नूतन विश्वकर्मा, अंजू राठौर, रिंकू, अतुल, अनूप, मुकेश आदि ने फूल माला पहनाकर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।
जालौन संवाद के अनुसार, सारंगपुर रोड स्थित गुरू मस्तराम आश्रम पर पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सभासद विनय श्रीवास्तव, अनिल यादव अभय सिंह राजावत ने, प्रदीप सक्सेना, राजा विश्नोई, सभासद राजकुमार वर्मा, इलू मेंबर, गोलू श्रीवास्तव, सोमिल याज्ञिक के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार समेत सफाई कर्मियों को फूल मालाएं पहनाकर एवं सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया।