शोभा यात्रा में मां दुर्गा की प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला
जालौन। मोहल्ला तोपखाना में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें देवी प्रतिमा के साथ भक्तगण डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आ रहे थे। यात्रा के पश्चात प्रसाद लेने के लिए भी भक्तों में होड़ सी मची रही। मोहल्ला तोपखाना में श्रीमती विमला देवी नारायणदास राठौर के यहां मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। शोभा यात्रा में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ महिलाएं व बच्चे, बूढे़ बंबई बले मंदिर से छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, नानामहाराज मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर से भैंरों बाबा मंदिर होते हुए पुन: कार्यक्त्रस्म स्थल पर पहुंचे।
शोभा यात्रा में बैंड बाजों व डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर भक्तगण चल रहे थे। कार्यक्त्रस्म स्थल पर पहुंचकर भगवताचार्य पं. अशोक कुमार शास्त्री द्वारा गणेश पूजन किया गया। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्त्रस्म होगा। इसके बाद 11 फरवरी को भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्त्रस्म होगा। इस मौके पर कार्यक्त्रस्म प्रमुख रामगोपाल भगतजी हथेरी, नारायण दास राठौर, रामबिहारी मुनीम, नागेंद्र सिंह, रामजी लाल, पुष्पेंद्र सिंह यादव, आशा, संजना, पूजा, सोनम, सिंकू, श्यामसुंदर राठौर, जगदीश राठौर, माता प्रसाद राठौर, रामकुमार, गिरीश कुमार, ज्ञान सिंह, दिलीप, दीपक, दीपेश, राघवेंद्र, रामबिहारी आदि उपस्थित रहे।