फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, पुष्पवर्षा

Sun, 15 Jan 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जालौन में निकलती कलश यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लौना रोड पर मोहल्ला नया खंडेराव में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा के बाद भागवत कथा का श्रीगणेश किया गया। कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गइ। जगह जगह पर पुष्पवर्षा की गई। भक्ति गीतों की धुनों पर श्रद्धालु झूमे। चित्रकूट से आए भागवताचार्य पं. रूपनारायण द्विवेदी की उपस्थिति में कथा स्थल से
विज्ञापन


कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा देवनगर चौराहे, कोतवाली रोड, तहसील रोड, बस स्टैंड रोड से झंडा चौराहे होते हुए बड़ी माता व छोटी माता मंदिर से सब्जी मंडी होते हुए पुन: कथा-स्थल तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने पूजन कर पवित्र जल से भरे कलशों को सिर पर रख कर नगर का भ्रमण किया। कलश यात्रा में सैकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया। वहीं डीजे

पर बज रहे भजनों तथा भक्ति गीतों पर श्रृद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए झूम रहे थे। वहीं कथा स्थल पर पहुंचने पर आचार्य ने श्रोताओं को श्रीराम कथा का रसपान कराते हुए
विज्ञापन


कथा श्रवण के महत्व के बारे में बताया। इस मौके नीरज पोरवाल, उमेश दीक्षित, पवन श्रीवास्तव, हरश्चिंद्र यादव, सुशील गुप्ता, राजू भदौरिया, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, राजू, गोपाल, राजेश अभिनव, गिरिराज किशोर, श्रीमती ऊषा देवी, प्रियंका देवी, गार्गी देवी, रचना देवी, सुषमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें