फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

Tue, 17 Jan 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शहर में निकलती कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीबांके बिहारी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा मंगलवार को कथा स्थल नेहरू बाल मंदिर अंबेडकर चौराहा से निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यात्रा ने शहर के  मंदिरों का भ्रमण किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शहर के अंबेडकर चौराहा पर 25 जनवरी तक 
विज्ञापन


किया जा रहा है। मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। डीजे की भक्ति संगीत पर सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। यात्रा में सबसे आगे डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव पत्नी

कल्पना श्रीवास्तव के साथ श्रीमद्भागवत पुराण सिर पर धारण किए हुए चल रहे थे। कथा स्थल पर वृंदावन से आए कथावाचक पुरुषोत्तम शरण शास्त्री व उनके साथियों ने कलश स्थापना विधि विधान से किया। इस मौके पर दिनेश श्रीवास्तव, रविकांत, गौरव, राजू श्रीवास्तव, कृतिका, रीता, सुरभि, सुनीता गुर्जर, रश्मि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें