फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: साबरमती, महाकाल एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें देर से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोहरे ने झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों की गति कम कर दी है। शुक्रवार को साबरमती, महाकाल एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें देर से आईं। इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग बदले जाने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

गोरखपुर, बनारस की तरफ से आने वाली ट्रेनों पर कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को इंदौर से बनारस जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस (20414) निर्धारित समय से पांच घंटा 18 मिनट देरी से आई। बनारस से इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस (20413) भी निर्धारित समय से पांच घंटा देरी से आई। दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19166) तीन घंटा, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) एक घंटा 30 मिनट देरी से आई।
गोरखपुर से तिरुअनंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12511) 3 घंटा 20 मिनट, गोरखपुर से पनवेल की ओर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15065) डेढ़ घंटा देरी से आई। इसके अलावा इस रेलखंड से जाने वाली झांसी से कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस (22198) निरस्त रही। ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल अपने निर्धारित मार्ग से न आकर बदले हुए मार्ग भिंड, इटावा, कानपुर होते हुए छपरा की ओर गई। यात्रियों का कहना है कि सर्दी के मौसम में ट्रेनों के देरी से आने की वजह से परेशानी बढ़ी है। वहीं, ट्रेनों की मार्ग परिवर्तन होने वजह से भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि सभी ट्रेनों में फॉग डिवाइस लगाई गई है। ट्रेनों की देरी से आने कि यात्रियों को समस्या नहीं होगी। वहीं, झांसी में ट्रैक मरम्मत का कर अंतिम चरण में है। यह समाप्त होते ही ट्रेनों का संचालन यथावत शुरू हो जाएगा।


यात्रियों से वसूली करते दो किन्नर उद्योगकर्मी एक्सप्रेस से पकड़े
उरई। कुशीनगर एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ किन्नरों के दुर्व्यवहार से झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों में सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया। शुक्रवार को उद्योगकर्मी एक्सप्रेस से दो किन्नरों को यात्रियों से वसूली करते गिरफ्तार किया गया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि बादशाही नाका कानपुर निवासी मधु व एंजिल किन्नर को पकड़ा है। जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज का कहना है कि आरपीएफ के साथ ट्रेनों में संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें