फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पांच संदिग्धों से पूछताछ फिर भी बदमाशों का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वृद्धा के साथ मारपीट कर जेवर नकदी लूटने के मामले में पुलिस चौबीस घंटे से अधिक समय बीतने के बाद बदमाशों को नहीं पकड़ पाई है। पुलिस ने रविवार की रात पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इनसे पूछताछ की गई, लेकिन नतीजा खाली रहा। पुलिस का दावा है, कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पीड़ित वृद्धा का झांसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रेंढ़र थाना क्षेत्र के ईंगुई गांव निवासी अभिलाषा (60) घर में अकेली रहती थी। उनका पुत्र अनूप राजावत शहर के राजेंद्र नगर में परिवार सहित रहता है। शनिवार की रात वह घर में सो रही थी, तभी चार बदमाश घुस आए और चोरी करने के इरादे से कमरों में जाने लगे। आहट पाकर उनकी नींद खुल गई और उन्होंने उन्हें ललकारा तो एक बदमाश ने उन्हें पकड़ लिया और दूसरे ने किसी वजनी चीज से उनके सिर में हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद बदमाश एक लाख की नकदी व गले में पड़ी सोने की चेन लूटकर भाग गए थे। घटना के बाद डीआईजी केशव कुमार चौधरी भी गांव पहुंचे थे और जल्द ही घटना के खुलासे की बात कही थी। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने रविवार को पांच संदिग्धों को लेकर पूछताछ जरूर की है, लेकिन नतीजा शून्य रहा है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि तीन टीमें लगी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें