फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी समेत पांच अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। निर्माण कार्य में गड़बड़ी को लेकर शासन ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें एक अभियंता कुछ महीने पहले सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। शासन स्तर से हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। सीडीओ को जिला पंचायत का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि अगस्त महीने में शासन से जिला पंचायत के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने एक टीम आई थी। टीम ने चुर्खी, परासन और अमीसा गांव में जिला पंचायत की ओर से बनाई गई सीसी रोड के निर्माण और भुगतान में गड़बड़ी पकड़ी थी। टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी।
जिसमें प्रथमदृष्ट्या दोषी पाए जाने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अरुण कुमार सिंह, सेवानिवृत्त अवर अभियंता आरके जायसवाल तथा अवर अभियंता गजराज सिंह परिहार, आनंद नारायण व प्रभात कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश की पुष्टि करते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देर शाम निलंबन आदेश हो गया है। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने उन्हें अपर मुख्य अधिकारी का चार्ज सौैंप दिया है। पूरा मामला क्या था, इसकी वे एक दो दिन में विस्तृत जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें