फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
सीढ़ी के साथ श्रीपाल के घर का बिखरा पड़ा सामान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट (जालौन)। त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए भले ही पुलिस पैदल गश्त और शांति समिति की बैठक करे पर चोर लुटेरे अपना काम कर ही जाते हैं। एट में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों में धावा बोलकर पांच लाख से अधिक का माल पार कर दिया। एक किसान के घर तो चोर सीढ़ी लगाकर घुसे और जाते वक्त अपनी सीढ़ी भी वहीं छोड़ गए। इलाकाई लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। कहना है कि पुलिस की गश्त न के बराबर है। वहीं थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है कि जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

जमरेही कला गांव निवासी किसान श्रीपाल ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे जिले से बाहर रहकर पानी पूरी का धंधा करते हैं। तीसरा बेटा दिनेश अपने आठ साल के बच्चे महावीर के इलाज के लिए घर आया हुआ है। रविवार रात पत्नी माया बहू-बेटे के साथ ऊपर के कमरे में सो रही थी। नीचे के कमरे में वह पौत्र महावीर के साथ सो रहा था। देर रात आंख खुली तो देखा कि बरामदे की ओर का दरवाजा बाहर से बंद था, तब वह सड़क की ओर के दरवाजे को खोलकर दूसरे रास्ते से अपने मकान में दाखिल हुआ तो देखा कि नीचे के कमरे में रखी अलमारी टूटी पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था।
शोर मचाते हुए घर के पीछे की दीवार की ओर गए तो देखा कि वहां छत के लिए सीढ़ी लगी हुई थी और पास ही खुले हुए खाली बक्से भी पड़े थे। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग भी जाग गए और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच पता चला कि नजदीक रहने वाले ठाकुर दास व कृपाल सिंह के घरों पर भी चोरों ने अलमारी व बक्से तोड़ने का प्रयास किया पर शोरगुल होने के कारण थोड़ा बहुत ही सामान समेट सके। श्रीपाल ने पुलिस को बताया कि चोरों ने उनके घर से करीब साढ़े चार लाख के जेवर और लगभग 60 हजार रुपये नगद में हाथ साफ किए हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त न के बराबर है। जिससे चोर उच्चकों के हौसले बढ़े हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें