माधौगढ़(जालौन)। खेत की रखवाली करने गए किसान के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े नगदी और जेवर पार कर दिए। किसान शाम को खेत से घर लौटा तो घर में फैला सामान व टूटा ताला देखकर होश उड़ गए। थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
गोहन थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी गंगाराम प्रजापति पुत्र स्वर्गीय लालजी ने गोहन थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार दोपहर तीन बजे खेत की रखवाली करने गया था। चोरों ने मकान के पीछे के रास्ते से घर में घुसकर कमरे का ताला काटकर अलमारी व बक्से में रखे डेेढ़ लाख रुपये और जेवर समेत लगभग पांच का माल पार कर दिया।