फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर ग्राम बैरई के पास शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सभी का उपचार किया।
विज्ञापन


ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी कुंदन (20), आयुष (21) और अंकिता बाइक से ग्राम सतरहजू से अकबरपुर इटौरा जा रहे थे। बैरई गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर बैरई निवासी अभय दीक्षित और वैभव सवार थे। टक्कर में सभी पांच लोग घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भेजा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें