फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से तीन महिला समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद। कई दिनों से जिले में पड़ रही गलन भरी सर्दी से अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की ठंड लगने से मौत हो गई। महिलाओं व एक किसान के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरगुवां निवासी फूल सिंह (43) पुत्र बालादीन सोमवार शाम खेत में खड़ी गेहूं की फसल में पानी लगा रहे थे। तभी उसकी ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। परिजनों को जब जानकारी मिली तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फूलसिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे एसआई साबिर अली ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐर में हुई। जिसमें बरौली वाली (60) पत्नी फूल सिंह सोमवार की रात खेत में फसल की रखवाली करने गई थी। जहां सर्दी लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर घर आए जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों को कहना है। वृद्धा की मौत ठंड लगने से हुई है।
विज्ञापन

वहीं तीसरी घटना डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदाबाद की है। जिसमें फूलारानी (75) पत्नी शंकर की सोमवार की शाम ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। परिजनों को जब जानकारी हुई तो वह उन्हें लेकर जिला जिला अस्पताल आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
चौथी घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बावली में हुई। जिसमें गोरारानी (55) पत्नी रामकिशुन की सोमवार की रात अचानक ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर पीएचसी पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि रात में महिला की ठंड लगने से हालत बिगड़ी थी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
कोंच। नदीगांव कस्बे के कटरा मुहाल निवासी कौशलेश (50) पुत्र शंकरलाल रजक मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे अपने खेत में पानी लगाने गया था और पानी लगाने के बाद शाम तकरीबन चार बजे साइकिल से घर की ओर लौट रहा था तभी वह गश खाकर रास्ते में गिर पड़ा। आसपास खेतों में काम रहे लोग दौड़ कर वहां पहुंचे और उसके परिवार के लोगों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा और तत्काल उपचार के लिए कोंच सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अधिक ठंड के कारण कौशलेश की मौत हुई है। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम बिना कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें