फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोसंरक्षण में जालौन समेत पांच जिले होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोधन समागम- 2026 लखनऊ में उल्लेखनीय कार्य के लिए होगा सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। प्रदेश में निराश्रित गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच जनपदों को 23 फरवरी को आयोजित गोधन समागम- 2026 में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में होगा।

समारोह में चयनित जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं संबंधित गो-आश्रय स्थलों के संचालकों को सम्मानित किया जाएगा। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. मेघपाल सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार जालौन, हरदोई, अलीगढ़, अमरोहा और रायबरेली का चयन उत्कृष्ट गोसंरक्षण कार्यों के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन


जालौन जनपद में गो-आश्रय स्थलों के सुदृढ़ संचालन, समयबद्ध फंड उपयोग, बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश के संरक्षण, हरे चारे के उत्पादन हेतु चारागाह भूमि के विकास, गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था जैसे कार्यों को सराहा गया है। इसके अलावा गोसंरक्षण संबंधी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण और नवाचारपूर्ण प्रयास भी चयन का प्रमुख आधार रहे।
विज्ञापन


सम्मानित होने वाले गो-आश्रय स्थलों में जालौन का चमारी (कदौरा), हरदोई का अंहिरा, अलीगढ़ का मोहानपुर (इगलास), अमरोहा का जीरा तथा रायबरेली का निपनिया (अमावा) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें