फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुएं में मिला युवक का पांच दिन पुराना शव

विज्ञापन
फोटो - 01 कुएं के पास मौजूद लोग व पुलिस। स्रोत स्थानीय - फोटो : 1
विज्ञापन
आटा। कालपी-चंडौत मार्ग पर बने कुएं में युवक का शव पड़ा होने से खलबली मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पांच से छह दिन पुराना है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के कालपी-चंडौत मार्ग पर स्थित परासन हरिशंकरी नहर से 50 मीटर दूर एक कुआं है। शुक्रवार की सुबह जब लोग वहां से गुजरे तो कुएं से दुर्गंध आई। इस पर लोगों ने झांककर देखा तो युवक का शव पड़ा था। धीरे-धीरे वहां भीड़ इकट्ठी हो गई और किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव तरह से फूल चुका था। थाना प्रभारी अजय सिंह ने कहा कि शव पांच दिन पुराना लग रहा है। युवक काला लोअर, हल्की पिंक कलर की फूलदार शर्ट और फौजी प्रिंट की बनियान पहने है।
आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान न होने पर उसको कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें