सिरसाकलार। पेड़ों की कटान करते पुलिस ने ठेकेदार और उसके चार सहयोगियों को दबोच लिया। मौके से ट्रैक्टर, क्रशर मशीन, कुल्हाड़ी आदि बरामद की गई है। पकड़ी गई लकड़ी वन विभाग को सौंप दी गई है।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ऊद गांव के जंगल में शीशम के हरे पेड़ों को काटने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार राजू बुंदेला सहित पांच लोगों को पकड़ लिया। मौके पांच शीशम और 10 नीम के पीड़ों की कटी लकड़ी मिली। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी का कहना है कि पकड़े गए लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।