माधौगढ़। छुट्टा मवेशियों से परेशान किसानों ने सोमवार को एसडीएम को शिकायतीपत्र दिया। एसडीएम ने एडीओ पंचायत छेदालाल को मवेशियों को गोशाला भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
गांव महाराज पुरा के जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद,राम औतार, भूपेंद्र सिंह,अवधेश कुमार, अंगद सिंह आदि ने बताया कि दो दर्जन पशु पालकों ने मवेशियों को छुट्टा छोड़ दिया है। ये मवेशी सरसों, मटर, चना, अलसी, गेहूं, जौ आदि फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
शिकायत करने पर पशुपालक लड़ने को उतारू हो जाते हैं। किसानों का कहना है कि पिछले साल गांव में अस्थाई गोशाला बनाई गई थी।