फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पांच पुल बनेंगे, रोजाना गुजरने वाले 30 हजार लोगों को राहत

विज्ञापन
फोटो - 28 पुल पर होता निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
उरई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभिन्न संपर्क मार्गों पर पांच नए पुलों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। पांच करोड़ 49 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इन पुलों से प्रतिदिन लगभग 30 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



जिले में कई ऐसे मार्ग हैं, यहां रास्तों में रपटे बने हैं। पुल न होने से लोगों को बरसात के समय परेशानी का सामना करना पड़ता था। साथ ही पुल न होने से हादसों का भी खतरा बना रहता था। पुल को लेकर कई दिनों से लोग इसकी मांग कर रहे थे। इस पर पीडब्ल्यूडी ने शासन को पांच प्रमुख मार्गों पर बनने वाले पुलों का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। अब शासन ने इसको मंजूरी दे दी है। कुछ पुलों में काम भी विभाग द्वारा शुरू करवा दिया गया है।
ये पुल बनेंगे
जिले के बिल्हौड़- जखेता मार्ग पर 61.96 लाख रुपये की लागत से नया पुल बनाया जाएगा। उमरी पतराही- जगम्मपुर कंजौसा मार्ग पर 98.11 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। औरेखी- अमखेड़ा- हदरुख मार्ग पर एक करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण होगा।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशान करने वाले नून नदी पर रपटे पर पिया निरंजनपुर संपर्क मार्ग पर पुल निर्माण में 149.13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गोपालपुर-कुरतला संपर्क मार्ग पर 139.89 लाख रुपये की लागत से पुल तैयार किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 549.09 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
पुल बनने से विकास को मिलेगी रफ्तार
नए पुलों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों में विकास की गति तेज होगी। अब तक जहां बरसात के दौरान आवागमन प्रभावित हो जाता था, वहां स्थायी और मजबूत पुल बनने से सालभर सुगम यातायात संभव होगा। गांवों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क मजबूत होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। क्षेत्र में निवेश और छोटे व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



किसानों और व्यापारियों को होगा सीधा लाभ

व्यापारी अजय पुरवार, राकेश माहेश्वरी, ग्रामीण राम सेवक, तुलाराम, पूरनलाल, विनोद कुमार आदि का कहना है कि पुल निर्माण से किसानों को अपनी उपज मंडी तक समय पर पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। बरसात में रास्ता बंद होने या लंबा चक्कर लगाने की समस्या खत्म होगी। दूध, सब्जी और अन्य कृषि उत्पादों की ढुलाई सुगम होने से लागत घटेगी और आय में वृद्धि की संभावना बनेगी। स्थानीय व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को भी बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा।



वर्जन

पांच प्रमुख मार्गों पर पुलों को मंजूरी मिल गई है। इन पुलों के निर्माण हो जाने से लोगों को फायदा होगा। निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें