फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अरब चौरानवे करोड के प्रस्तावो को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विकास भवन में जिला आयोजन की बैठक लेती प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
राज्य मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग व जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला योजना समिति की बैठक विकास भवन सभागार में हुई।
विज्ञापन

बैठक में वर्ष 2020-21 की जिला योजना हेतु 54069 लाख रुपये पांच अरब चालीस करोड़ उनहत्तर लाख का परिव्यय स्वीकृत किया गया। इस बजट को 48 विभागों में दिया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा बजट सड़क एवं पुल निर्माण व सबसे कम सेवायोजन में दिया गया।
बैठक में सर्वप्रथम मा. प्रभारी मंत्री ने पिछले वर्ष 2019-20 के अनुमोदित बजट के सापेक्ष अनुमानित व्यय की जानकारी विभागवार की। इसमें विभागी अधिकारियों ने विभागवार ब्यौरा दिया।
विज्ञापन

इसके उपरांत वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि के जानकारी मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने दी।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित धनराशि 53 लाख का प्रस्तावित बजट दिया गया। इसके विभाग को नेशनल सीड एवं पाम मिशन के अंतर्गत निर्धारित मूल पर ब्रीडर बीज क्रय आदि में खर्च के लिए दिए गया। वहीं, पशु पालन विभाग को प्रस्तावित धनराशि 92 लाख रुपये, दुग्ध विभाग वर्ष में प्रस्तावित धनराशि 110.80 लाख, सहकारिता विभाग को 145 लाख,
वन विभाग को 1143.52 लाख रुपये, ग्राम्य विकास विभाग को 3850.00 लाख, रोजगार कार्यक्रम 13375.45 लाख, पंचायती राज विभाग 720 लाख, निजी लघु सिंचाई विभाग को 1087.50 लाख, लघु सिंचाई विभाग 294.75 लाख, अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत 10.65 लाख, रेशम उद्योग को 12.60 लाख, खादी एवं ग्रामोद्योग 3 लाख, रेशम उद्योग 12.60 लाख, सड़क एवं पुल 18547.93 लाख,
शिक्षा जागरुकता प्रशिक्षण एवं प्रसार के लिए एक लाख, पर्यटन विभाग के लिए 120 लाख, प्राथमिक शिक्षा के लिए 1140.22 लाख, माध्यमिक शिक्षा को 622.60 लाख, 100.00 लाख, प्रादेशिक विकास दल को 32 लाख, एलौपैथी 1500 लाख, होम्योपैथी को 74 लाख, आयुवेद 245.50 लाख,
यूनानी 70 लाख, ग्रामीण स्वच्छता 2529.84 लाख, नगर विकास 883.25 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण 809.50 लाख, पिछड़ी जाति कल्याण 629.95 लाख, अल्पसंख्यक कल्याण 167.50, समाज कल्याण (सामान्य जाति) के लिए 1036 लाख, सेवायोजन 0.74 लाख,
शिल्पकार 925 लाख, समाज कल्याण 1545 लाख, दिव्यांगजन सशक्तीकरण 211 लाख, महिला कल्याण 825.30 लाख आदि का बजट पास किया गया।
बैठक में विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया एवं जिला योजना समिति के समस्त सदस्यगण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें