फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच बीघा यूकेलिप्टस का बाग जला

विज्ञापन
कदौरा में लगी हुई आग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना में मंगलवार दोपहर एक किसान के पांच बीघा के यूकेलिप्टस के बाग में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की सूचना ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की टीम को दी, लेकिन टीम के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग से बगल के खते में भूसे के लिए रखें गेहूं के डंठल भी जल गए।
विज्ञापन

ग्राम बबीना में मंगलवार की दोपहर को किसान रामगोपाल के पांच बीघा में लगाए यूकेलिप्टस के बाग में आग लग गई। लपटें देखकर ग्रामीणो ने में फायर बिग्रेड को फोन किया, लेकिन टीम नहीं पहुंची करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। रामगोपाल के ही बगल के खेत में भूसे के लिए रखे सात बीघा गेहूं के डंठल भी जल गए। रामगोपाल ने बताया कि उन्होंने पांच बीघा में यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए थे। आरोप लगाया कि कुछ अराजक तत्वों ने आग लगा दी। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें