फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी वाले क्षेत्रों में आतिशबाजी न बिके ः डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/आटा। आगामी त्योहारों को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीआईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद के आटा थाने में गुरुवार की देर रात डीआईजी झांसी सुभाष कुमार बघेल ने एसपी सतीश कुमार, एएसपी अवधेश सिंह के साथ सभी क्षेत्राधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डीआईजी ने कहा कि दीपावली व अन्य त्योहारों को लेकर पुलिस विशेष सतर्क रहे। शहर के आबादी वाले स्थानों पर आतिशबाजी की बिक्री किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। आतिशबाजी का निर्माण व बिक्री शहर कस्बों के बाहरी इलाकों में ही हो। इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे हादसों को रोका जा सके।
वहीं जुआ सट्टों पर भी अंकुश लगाया जाए। त्योहारों अफवाह फैलाने वले अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। दीवाली में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर होटल ढाबों, स्टेशन, बस स्टैंडों पर तलाशी अभियान चलाकर संदिग्धों से पूछताछ की जाए। वांछित व वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। इस दौरान जिले के क्षेत्राधिकारी सदर संतोष कुमार, कालपी संजय कुमार शर्मा, जालौन सुबोध गौतम, कोच शीशराम और माधौगढ़ राहुल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें