फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि पीड़ितों की अफसरों ने नहीं ली सुध

Mon, 19 Jun 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
टीन हटाते दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आग लगने बर्बाद सब्जी मंडी के डेढ़ दर्जन दुकानदार जिला प्रशासन की उपेक्षा से खफा हैं। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों से यह उम्मीद नहीं थी। इनका कहना है कि जल्द ही वे डीएम से मुलाकात कर आर्थिक सहायता की मांग करेंगे।
विज्ञापन


शहर निवासी सब्जी विक्रेता अंसीफ खां, लल्ली गुप्ता, पप्पू अजमेरी, अनिल, दीनानाथ, शफीक, नईम, रहीस, राजू आदि का कहना है कि शुक्रवार की रात गोपालगंज स्थित सब्जी मंडी में संदिग्धहालात में आग लगने से डेढ़ दर्जन दुकानें जलकर राख हो गई। आग से करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लाखों का नुकसान होने के बाद भी न तो प्रशासनिक अधिकारी सब्जी विक्रेताओं का हाल जानने पहुंचे और न ही नेताओं ने कोई सुध ली।

इससे सब्जी विक्रेता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रशासन व नेताओं की उपेक्षापूर्ण नीति से दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। दुकानदारों का कहना है कि आपदा की इस घड़ी में भी प्रशासन दुकानदारों का सहयोग नहीं कर रहा हैं, यह समझ से परे हैं। प्रशासन को चाहिए कि नुकसान की भरपाई के लिए उचित कदम उठाएं। दुकानदारों का कहना है कि वह दो, एक दिन में डीएम नरेंद्र शंकर पांडे से मिलकर मदद की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों को भी कोसा
सब्जी मंडी में आग लगने से तबाह हुए डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानदार जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से बेहद नाराज हैं। दुकानदारों का कहना है कि चुनाव के वक्त तो नेता व जनप्रतिनिधि नजर आते हैं, लेकिन आग की घटना को 48 घंटे से अधिक का समय गुजर चुका हैं, लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचना तो दूर की बात, मोबाइल पर तक पह यह नहीं पूछा कि आग से कितना नुकसान हुआ है और प्रशासन क्या कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें