फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा है पीएसी जवान पर फायरिंग का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गणतंत्र दिवस के दिन जिला कारागार में तैनात पीएसपी के एक कर्मचारी पर हुई फायरिंग का मामला ठंडा नहीं हो रहा है। शुक्रवार देर शाम पीएसी के छह कर्मचारी कोतवाली पहुंचे और डिप्टी जेलर पर पीएसी कर्मियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के दिन पीएसी कर्मी अभिषेक शर्मा ने बंदी रक्षक वीरेंद्र सिंह पर तमंचे से फायर कर जान से मारने की कोशिश करने पर आरोप लगाया था। घटना की सूचना पर एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की थी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पीएसी कर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बंदी रक्षक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। अब इस मामले में पीएसी कर्मी लीपापोती का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जेल के एक डिप्टी जेलर बंदीरक्षक के पक्ष में दबाव बना रहे है। उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। पीएसी कर्मी विक्की, अनमोल, प्रशांत, अजय समेत छह कर्मियों ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को अर्जी दी है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार सिंह राठौर का कहना है कि पीएसी कर्मी शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने अपनी बात रखी है। मामले से आला अधिकारियों को रूबरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें