उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते हुए युवक का रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एएसपी राकेश सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच के निर्देंश दिए हैं। एएसपी का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। इतना ही नहीं गेस्ट हाउस संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
--------
चोरों ने 83 हजार रुपये पार किए
जालौन। बैंक से रुपये निकालने के बाद मंडी से सब्जी खरीद रहे दूध विक्रेता की बाइक की डिग्गी से चोरों ने 53300 रुपये उड़ाए। उधर, दूसरी घटना में बाइक पर टंगा बैग जिसमें 30 हजार रुपये रखे थे, चोरों ने पार कर दिया। पीड़ितों ने रुपये चोरी की शिकायत पुलिस से की। हैरत की बात है कि दोनों ही घटनाएं बैंक से निकले लोगों के साथ हुई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली निवासी संजय कुमार गांव में पशुपालकों से दूध खरीदकर डेयरी पर बेचने का काम करते है। उन्हें पशुपालकों को दूध का पेमेंट देना था। जिसके लिए उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा से 53300 रुपये निकाले। बैंक से रुपये निकालकर उन्होंने बाइक की डिग्गी में रखे। इसके बाद वह सब्जी मंडी पहुंचकर सब्जी खरीदने लगे। तभी किसी चोर ने बाइक की डिग्गी से रुपये, चेक बुक व अन्य कागजात चोरी कर लिए। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। वहीं दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर निवासी संगीता पत्नी मानसिंह ने बताया कि उन्होंने आर्यावर्त बैंक से 30 हजार रुपए निकाले थे। जिसे उन्होंने बैग में रखकर बैग बाइक पर टांग लिया था। इसके बाद वह देवनगर चौराहे पर पहुंचे और सामान खरीदने लगे। तभी किसी अज्ञात युवक ने बाइक में टंगा बैग पार कर दिया। एसएसआई आनंद सिंह का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों काो खंगाला जा रहा है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। (संवाद)