माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में देवी मंदिर के पास मंगलवार की दोपहर एचटी लाइन से चिंगारी खेत में गिर गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक आग से कल्लू के गन्ना के सूखे 300 गट्ठर व अरविंद के 200 गट्ठर छप्पर बनाने वाले जलकर राख हो गए। (संवाद)