रानी तालाब के समीप जला ट्रांसफार्मर।
घर के सामने जमीन पर रखे 400 केेवीए केे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई। दो घंटे बाद आग खुद ही बुझ गई। ट्रांसफार्मर जलने से कस्बे में अंधेरा पसरा है। इलाकाई लोगों का कहना है कि आए दिन ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है। कई बार विभाग से बदले जाने की मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
रामपुरा कस्बा में थाने के पीछे रानी तालाब मोहल्ले में कृपाशंकर चौरसिया के मकान के सामने जमीन पर ट्रांसफार्मर रखा है। गुरुवार की रात एक बजे इसमें आग लग गई। ट्रांसफार्मर से ऊंची-ऊंची लपटे उठ रही थीं। ट्रांसफार्मर के तार भी जलते रहे, जिससे चौरसिया परिवार काफी सहमा रहा। आग से मकान के दरवाजे पाइप, खिड़की आदि भी जल गए। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
आग लगने से कस्बे में अंधेरा पसरा है। आग से कृपाशंकर व किरायेदार सुभाष चौरसिया का परिवार बाल-बाल बच गया। मोहल्ले केे लोगों ने विद्युत विभाग की इस लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए ट्रांसफार्मर यहां से दूर एकांत में रखे जाने की मांग की। मोनू दुबे, सुरेश चंद्र, राजेश सिंह आदि ने विद्युत विभाग से मांग की है कि ट्रांसफार्मर यहां से हटाया जाए।