फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में लगी आग, भूसा जला

Mon, 15 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
गोहन के नवादा गांव का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोहन स्थित नवादा गांव स्थित एक खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपड़ोस के खेतों को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दमकल को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास श्ुारू किया। दो घंटे देरी से पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक खेतों में रखे डंठल व भूसा जलकर राख हो गया। आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने देरी से पहुंची दमकल को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस का कहना है कि किसी ने जलती बीड़ी फेंक दी, इसी की वजह से आग लगी है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को गोहन क्षेत्र केे नवादा स्थित सीताशरण के खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीणों को जानकारी लगती, तब तक आग ने द्वारिका, कमलेश, सुरेश चंद्र, उमाशंकर, योगेश, राकेश कुशवाहा के खेत को भी चपेट में ले लिया और खेतों में रखा डंठल व भूसा जलने लगा। आग से इलाके मेें अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी, मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सूचना के दो घंटे बाद पहुंचे फायर स्टेशन कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया, तब तक खेतों में रखा भूसा व डंठल दोनों जल कर राख हो गए थे। ग्रामीण रामवीर, दयाशंकर, किशनलाल, भिखारी सिंह ने दमकल के सूचना के बाद भी देरी से पहुंचने पर आक्रोश जताया। कहा कि अगर थोड़ी सी भी देर हो जाती तो आग से बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, घटना की सूचना पाकर गोहन थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। वहीं, आग की खबर से लेखपाल भी पहुंचे और नुकसान का सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें