फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ों में लगी आग, भूसा राख, मवेशी झुलसे

Sat, 17 Jun 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
बाडे़ मेें लगी आग बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के सूपा गांव स्थित दो बाड़ों में आग लग गई। इससे बाड़ों में रखा भूसा जलकर राख हो गया। मवेशी भी झुलस गए। लोगों ने किसी तरह मिट्टी धूल व पानी डालकर आग पर काबू किया। सूचना के बाद भी दमकल न पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश जताया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


सूपा गांव स्थित मनोज यादव के बाडे़ में किसी तरह ने जलती हुई बीड़ी फेंक दी। लोग कुछ समझ पाते, इसके पहले आग विकराल हो गई। आग ने पड़ोसी रामअवतार के बाडे़ को भी चपेट में ले लिया। जब आसपास के लोगों ने आग देखी तो अफरा तफरी मच गई। मनोज व रामअवतार ने पास पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाना शुरू किया, लेकिन आग थी कि थमने का नाम नहीं ले रही थी। दो करीब घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।

आग से मनोज व रामअवतार के बाडे़ मेें बंधी दो-दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं, भूसा, अनाज  व अन्य सामान भी जल गया। लोगों ने बताया कि सूचना के बाद भी दमकल नहीं पहुंची। यदि फायर स्टेशन कर्मी आ जाते तो समय रहते आग को बुझाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें