सोनिक। बसीरतगंज बाजार स्थित किराना दुकान में शनिवार रात आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दुकान स्वामी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की सूचना के एक घंटे बाद दमकल पहुंची, तब तक पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया था।
अजगैन कोतवाली के पिपरोसा गांव निवासी इंद्रपाल दही थानाक्षेत्र के बसीरतगंज में अवनीश के मकान में किराए पर किराना की दुकान हैं। यहीं वह दूध डेयरी का संचालन भी करते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे दुकान से अचानक आग की लपटें और धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने इंद्रपाल और पुलिस को सूचना दी। दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन केंद्र को आग लगने की जानकारी दी। आग बुझाने की कोशिश में जुटी पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद दमकल पहुंची और लौट गई। दुकान स्वामी के मुताबिक आग से करीब पांच लाख का माल जल गया। दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।