फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली घर के पीछे लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Tue, 28 May 2024 10:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अचानक बिजली घर के पीछे आग की तेज लपटें उठने लगीं। लपटों को देखकर कर्मचारियों ने तुरंत बिजली घर की सप्लाई बंद कर दी। फिर आग को बुझाने का प्रयास किया और न बुझने पर दमकल को सूचना दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर के कालपी रोड स्थित 132 केवी बिजली घर के पीछे पेड़-पौधों और झाड़ियों में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटों ने धीरे-धीरे कई पेड़ों को चपेट में ले लिया। इसकी चपेट में बिजली की केबल भी आ गई। इसके चलते बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। कर्मचारियों ने आग पार काबू पाने के लिए बाल्टियों से पानी डालाकर दमकल को सूचना दी।
बीस मिनट बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। इस बीच करीब एक घंटे बिजली घर से सप्लाई बंद रही। करीब 30 हजार की आबादी को बिजली की सप्लाई नहीं मिल पाई। जेई गौरव कुमार ने बताया कि गर्मी बहुत पड़ रही है। किसी तार में चिंगारी निकलने से आग लगी है। कई पेड़ जल गए हैं। लेकिन विभाग को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कुछ केबल जल गई थीं, उन्हें बदल दिया गया है।
विज्ञापन

पराली जली, आग से खेत में रखे पानी के पाइप जले

जालौन। अज्ञात कारणों के चलते खेत किनारे पराली में आग लग गई। आग से किसान के पानी लगाने के लिए रखे एक दर्जन पाइप जल गए। दमकल ने आग पर काबू पाया। क्षेत्र के छौलापुर गांव के बाहर मंगलवार सुबह अचानक से पराली में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ गई और आग ने सुदामा प्रसाद के खेत में पानी लगाने वाले पाइपों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से सुदामा प्रसाद के एक दर्जन पाइप आग में जलकर राख हो गए। आसपास काम कर रहे किसानों ने आग लगने की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से पाइप जलने के अलावा कोेई बड़ा नुकसान होने से बच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें