फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तेल मिल में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। तेल मिल में मंगलवार की रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। पीड़ित का कहना है कि आग कैसे लगी उसे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव के नजरबाग स्थित बाजार में सुशील कुमार यादव की तेल मिल है। मंगलवार की रात उसमें अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। आग बुझी तब तक तेल, सरसों, खली एवं तमाम सामान जलकर नष्ट हो गया। स्पेलर सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण एवं मशीनरी भी जलकर खराब हो गईं।
सुशील ने बताया कि आग से करीब 80 क्विंटल लाही की खली, तीस क्विंटल लाही, व 200 लीटर सरसों का तेल व अंदर रखा सामान जल गया है। आग से उसका करीब चार लाख से अधिक का नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें