फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसान के घर में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में सोमवार को एक गरीब किसान के घर अचानक लगी भीषण आग लग गई। हादसे में अनाज, कपड़े, घरेलू सामान समेत बेटी की शादी के लिए खरीदी गई नई बाइक भी जल गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

निजामपुर निवासी गंगा प्रसाद के घर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टियों और मोटर पंपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के कारण काफी देर तक काबू नहीं पाया जा सका।
मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सामान जल चुका था। पीड़ित किसान ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी में देने के लिए हाल ही में नई बाइक खरीदी थी। दामाद के बाहर रहने के कारण बाइक घर में ही रखी थी, जो आग की भेंट चढ़ गई। इसके अलावा घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गंगा प्रसाद आर्थिक रूप से कमजोर किसान हैं और खेती से ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इतनी बड़ी क्षति के बाद उनके सामने परिवार की जरूरतें पूरी करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
घटना की सूचना मिलने पर राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें