उरई। जिला न्यायालय के बाहर बनें अधिवक्ताओं के चैंबर में आग गई। आग ने धीरे-धीरे तीन चेंबर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक चैंबर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आसपास खड़े पुलिस कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल गाड़ी पहुंची। जिसने आग को बुझाया।
सोमवार को अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र पाल, श्याम जीवन त्रिपाठी अपने काम से न्यायालय के अंदर गए थे। तभीशार्ट सर्किट से चेंबर में आग लग गई। इसके बाद उन्हें आग लगने की सूचना दी गई। जब तक वह पहुंचे तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। एक चैंबर से लगी आग तीन चैंबर तक पहुंच गई। आसपास खड़े पुलिस कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे, लेकिन पानी का कोई साधन नहीं होने से वह आग को नहीं बुझा पाए। तब तक अधिवक्ताओं ने दमकल गाड़ी को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
आग से एक घंटे तक अफरा तफरी मची रही। बाहर अधिवक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। आग से अधिवक्ताओं के चैंबर में रखा करीब दो लाख का सामान राख हो गया। अधिवताओ ने जिला बार से मांग की शार्ट सर्किट से जले अधिवक्ताओं के चैंबर की भरवाई करवाएं। आग लगने से आसपास जाम की स्थिति बनी रही। न्यायालय का काम भी आग से प्रभावित हुआ।