फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चारपाई पर लेटे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

Tue, 30 Apr 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खेत में बने मकान के बरामदे में चारपाई डालकर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों को जानकारी न हो तो हमलावरों ने उसके कमरे की कुंडी लगा दी। सुबह परिजन सोकर जागे तो वृद्ध के बरामदे के दरवाजे की कुंडी बंद देख उन्होंने उसे खोला तो चारपाई पर रक्तरंजित शव पड़ा देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर एएसपी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी गांव निवासी परशुराम कुशवाहा (70) कई वर्षो से हाईवे किनारे अपनी जमीन पर मकान बनवाकर परिवार सहित रह रहे थे। रविवार को वह बिजली न आने पर घर के बाहर चारपाई डालकर अपने एक मित्र गोहन निवासी ओमप्रकाश उर्फ प्रेम के साथ सोए थे। रात में बिजली आ जाने पर वह फिर से बरामदे में सोने चले गए। और प्रेम बाहर लेटा रहा। तभी बरामदे में घुसे अज्ञात लोगों नें वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
इसके बाद हमलावर बरामदे के दरवाजे की कुंडी बंदकर मौके से भाग गए। सुबह पुत्र विवेक सोकर जागा तो पिता के दरवाजे की बाहर से कुंडी बंद देख जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो वृद्ध का रक्तरंजित शव देख उसके होश उड़ गए। जानकारी पर एएसपी असीम चौधरी कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साथ में घर के बाहर सोए युवक से पूछताछ की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। वह वर्ष 1976 से सीपीआई पार्टी से जुड़े थे। एएसपी का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जमीन विवाद का हो सकता है मामला
पुलिस की माने तो हाईवे के किनारे वृद्ध के पास करीब 15 बीघा बेशकीमती जमीन हैं। हो सकता है कि जमीन के लालच में किसी ने वृद्ध की हत्या कर दी है। पुलिस हर पहलू पर नजर रखे है। फिलहाल मृतक के बच्चों का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। रविवार की रात वह अपने दोस्त प्रेम के साथ होटल से खाना खाकर लौटा था। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें