फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी को घर बुलाकर छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। किशोरी को घर बुलाकर उसके साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। भाई के देख लेने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति बीमार रहते हैं। परिवार के भरण पोषण के लिए वह काम पर जाती है। घर पर 14 वर्षीय बेटी व उसका छोटा भाई अकेला रहता है। आरोप लगाया कि बीती 23 जून को वह घर से बाहर काम पर गई थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही अमित ने बेटी को अपने घर बुला लिया। वह बेटी से छेड़खानी करने लगा। बेटी जब 10-15 मिनट तक घर नहीं लौटी तो घर पर मौजूद छोटे बेटे ने उसे खोजना शुरू किया। जब वह अमित के घर पहुंचा तो अमित उसे देखकर भाग निकला। जब वह शाम को घर लौटी तो बेटी और बेटे ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने कोतवाली आकर तहरीर दी है। । कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें