फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीओ को प्रार्थना पत्र देने के बाद सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता कई दिनों से न्याय के लिए भटक रही थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही थी। शनिवार को उसने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के रहने वाला पीड़िता के पिता ने शनिवार को सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर बताया कि 14 जून को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को मोहल्ले का ही एक युवक पंडोखर मध्यप्रदेश क्षेत्र निवासी साथी के सहयोग से बहला-फुसलाकर ले गया था। मामले को लेकर उसने थाना नदीगांव पुलिस को शिकायती पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने उससे कहा कि पहले लड़की को खोजो फिर मुकदमा दर्ज कर लेंगे।
पीड़ित पिता ने सीओ को बताया कि किसी प्रकार से उसकी बेटी दोनों युवकों के चंगुल से छूटकर मध्यप्रदेश के थाना दबोह पहुंची जिसकी सूचना दबोह थाने से उसे मिली तो वह दबोह थाने पहुंचा। दबोह थाने में बेटी ने उसे बताया कि दोनों युवकों सहित दो अन्य अज्ञात युवकों ने उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी ने बताया कि इससे पहले भी 21 मई को दोनों युवक उसे अपने साथ कोंच कस्बा लेकर गए थे जहां आधार कार्ड में उसकी उम्र बढ़वाने के लिए उससे हस्ताक्षर करवा कर कोंच में भी एक स्थान पर दोनों ने दुष्कर्म किया था। साथ ही दोनों ने उसे धमकी भी दी थी कि इस बाबत किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार देंगे जिससे डर के मारे वह उस समय चुप रही थी।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने सीओ को बताया कि युवक अब उसके मोबाइल पर कॉल कर उसे धमका रहे हैं।
सीओ के निर्देश पर नदीगांव पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर नरेंद्र यादव, पंडोखर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा निवासी सुनील कुमार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ का कहना है कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें