फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक ही साल में दो बोर्डों से परीक्षा देने का आरोप, छह पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एक ही शैक्षिक सत्र में अलग-अलग बोर्डों और विद्यालयों से परीक्षा उत्तीर्ण करने तथा फर्जी शैक्षिक अभिलेख तैयार कर अनुचित लाभ लेने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में एक संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य, उनके पुत्र-पुत्रियां और दो अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


उरई कोतवाली में मंगलवार को शशांक द्विवेदी ने तहरीर दी। इसमें बताया कि चित्रकूट जिले के कर्वी क्षेत्र निवासी जगप्रसाद चतुर्वेदी वर्ष 1984 से 30 जून 2022 तक श्री आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामनगर उरई में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहे। इस दौरान उन्होंने अपने पद और शिक्षा विभाग के नियमों की जानकारी का लाभ उठाकर अपने पुत्र प्रदीप चतुर्वेदी और पुत्रियों प्रियंका व वंदना चतुर्वेदी को अनुचित लाभ पहुंचाया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदीप, प्रियंका और वंदना ने अलग-अलग वर्षों में यूपी बोर्ड और संस्कृत बोर्ड से संचालित विद्यालयों में परीक्षाएं दीं। कई मामलों में एक ही वर्ष में अलग-अलग बोर्डों और विद्यालयों से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के शैक्षिक अभिलेख तैयार किए गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन अभिलेखों का इस्तेमाल अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए किया गया।
विज्ञापन

तहरीर में परीक्षाओं के अनुक्रमांक और वर्ष का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक वर्ष 2009 से 2015 के बीच हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अलग-अलग परीक्षाओं में प्रवेश लेने और उत्तीर्ण होने के अभिलेख सामने आए हैं। आरोप है कि एक ही समय में अलग-अलग संस्थानों से परीक्षा देने के लिए प्रवेश और उपस्थिति से संबंधित दस्तावेज में भी गड़बड़ी की गई।
शिकायत में प्रधानाचार्य के सहयोगी राजकुमार तिवारी और हितेश शर्मा की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने नेटवर्क के माध्यम से विद्यार्थियों को एक ही वर्ष में अलग-अलग बोर्डों की परीक्षाएं दिलाने, उपस्थिति पंजिकाएं और अंकपत्र तैयार कराने में भूमिका निभाई। शिकायतकर्ता ने इसे सुनियोजित तरीके से किया गया धोखाधड़ी का मामला बताया है।
शिकायत में जगप्रसाद चतुर्वेदी के खिलाफ वर्ष 2023 में कोतवाली उरई में दर्ज एक पुराने मुकदमे का भी उल्लेख किया गया है।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जगप्रसाद चतुर्वेदी, प्रदीप चतुर्वेदी, प्रियंका चतुर्वेदी, वंदना चतुर्वेदी, राजकुमार तिवारी और हितेश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज की है।

छात्रवृत्ति की रकम हड़पने में पूर्व प्रधानाचार्य को जाना पड़ा था जेल

छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजने के बजाय अपने खाते में हस्तांतरित कराने के मामले में तत्कालीन प्रधानाचार्य जगप्रसाद चतुर्वेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई थी। जांच और कार्रवाई के बाद पूर्व प्रधानाचार्य को जेल भी जाना पड़ा था।
विज्ञापन



वर्जन

मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कमल, सीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें