फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी पर कोटेदार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद/जालौन। राशन वितरण में की जा रही अनियमितताओं की शिकायत पर जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक ने कुठौंद ब्लॉक के दौनापुर गांव के कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कुठौंद ब्लॉक के गांव दौनापुर में गायत्री देवी पत्नी गंभीर सिंह उचित दर विक्रेता हैं। कार्डधारक कृपाल सिंह यादव, महेश सिंह, श्यामसुंदर, डालचंद्र, हरपाल आदि ने अनाज न देने की शिकायत डीएम हेल्पलाइन नंबर पर की थी। ग्रामीणों ने बताया था कि कोटेदार के पति गंभीर सिंह ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवा लेते हैं पर राशन सामग्री नहीं देते हैं। कुछ लोगों को 5-6 महीने में कभीकभार ही राशन मिलता है और ज्यादा रुपये भी लेता है।
जिसकी जांच जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी को सौंपी थी। पूर्ति निरीक्षक ने जांच में मामला सही पाया गया। जिसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के विरुद्ध कुठौंद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि देश कोरोना जैसी महामारी के दौर से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में तहसील जालौन के किसी भी कोटेदार द्वारा अनियमितता करने पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें