फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बसपा नेता के गनर की लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी होने में पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (उरई)। बसपा नेता के निजी गनर की लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार चालक समेत तीन नामजद और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औरैया जनपद के भरसेन निवासी जयवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि वह पिछले ढाई माह से बसपा नेता आशीष पांडेय के यहां सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात हैं। उनके पास राइफल और रिवाल्वर का लाइसेंस है। उन्होंने बताया कि 25 मई को वह असलहों के साथ बसपा नेता के आवास पहुंचे थे और दोनों अलमारी में रख दिए थे।

शाम को बसपा नेता के साथ जाने की तैयारी के दौरान जब उन्होंने अलमारी देखी तो लाइसेंसी रिवाल्वर गायब थी। घटना के समय नेता के आवास पर वहां काम करने वाले लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर उमेश, मुरारी द्विवेदी और सचिन शुक्ला समेत दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल अभिलाष मिश्रा ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें