फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला करने में 18 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। हरचंद्रपुर रोड पर अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक और नगर पंचायत की टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों ने कर्मचारियों की पिटाई कर पथराव किया था। इसमें तीन लोग घायल हो गए थे, जबकि जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई थी। मामले की विवेचना सीओ कालपी कर रहे हैं, जबकि अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसी दौरान स्थानीय निवासी कल्लू से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कल्लू, उसके परिजनों और समर्थकों ने सफाई कर्मियों पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया था। इससे तीन सफाई कर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने नगर पंचायत की जेसीबी में भी तोड़फोड़ की।
सूचना पर उपजिलाधिकारी अमित शेखर, सीओ राजेश कमल और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सफाई नायक किशन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जलील, खलील, शहीद, मुन्ना, चांद बाबू, मुन्ना, कल्लू समेत 8 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ का कहना है कि जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें