फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ओवरटेक करने में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कार ओवरटेक को लेकर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद राठौर की कुरसेड़ा में ननिहाल आए युवक के साथ मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने थाना में तहरीर दे दी है। गोहन एसओ राजीव कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर आ गई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड निवासी हाल निवास चितौरा चौराहा निवासी विष्णुपाल सिंह पुत्र सर्वेश सिंह भदौरिया बुधवार शाम ननिहाल कुरसेड़ा गांव कार से गए थे। कार रोड पर खड़ी थी। तभी निमंत्रण खाकर माधौगढ़ लौट रहे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि माधौगढ़ अरविंद राठौर की ओवरटेक को लेकर विष्णुपाल सिंह से कहासुनी हो गई। देखते देखते दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद ने माधौगढ़ से युवकों को बुला लिया।
बाइक से पहुंचे युवकों ने विष्णुपाल सिंह की पिटाई करने लगे। अपने को पिटता देख विष्णु प्रताप सिंह ने गांव में आवाज लगा दी। आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सहित युवकों की पिटाई कर दी। दोनों पक्ष ने गोहन थाने में तहरीर दे दी है। ब्लाक प्रमुख के पक्ष से दो लोगों के खिलाफ व विष्णु प्रताप सिंह की ओर से पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें