फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बस स्टैंड पर सवारियां बैठाने को लेकर मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बस स्टैंड पर बुधवार को सवारियां बैठाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों में मारपीट होने लगी। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर घायल को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आरोपियों ने युवक को दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बागी गांव निवासी अनिरुद्ध तिवारी (22) कदौरा बस स्टैंड पर ट्रैवल एजेंसी की दुकान संचालित करता है। बुधवार की दोपहर बस चालक कदौरा निवासी मुजीब, अयान और नवाब मौके पर पहुंचे और सवारियों को लेकर अनिरुद्ध से बहस करने लगे। कुछ देर बाद सभी के बीच मारपीट होने लगी। इसके बाद आरोपी लात-घूंसों से युवक को पीटने लगे। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने युवक को दौड़ाकर पीटा। पहुंचे लोगों ने युवक को बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल को सीएचसी पहुंचाया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें