महिला सशक्तीकरण व भ्रूण हत्या पर टाउनहाल में
शुक्रवार को सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपा
सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अर्पणा यादव ने महिलाओं को सीख दी
कि वह कानून की जानकारी रखें। तभी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर पाएंगी।
महिलाओं को आधी आबादी का हक अभी तक नहीं मिला है। हर क्षेत्र में महिलाओं
की भागीदारी होनी चाहिए। बेटियों को हर हाल में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग
देनी होगी। इसके बाद वह शोहदों से निपट लेंगी। उन्होंने पुलिस की
कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बी अवेेयर
संस्था की संस्थापक अर्पणा यादव ने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा करने के
साथ कानून भी जानना होगा।
बेटियों को मार्शल आर्ट सिखाने के लिए वह जनपद
में पहल करेंगी और महाविद्यालयों व इंटर कालेजों में निशुल्क प्रशिक्षण
दिलाएंगी। महिलाओं को चाहिए कि वह अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाएं।
बेटी
को जन्म लेने दें वह अभिशाप नहीं बल्कि उनका सहारा बनेगी। कहा कि कानून की
किताब जरूर खरीदें और उसका अध्ययन करें। हर क्षेत्र में महिलाओं की
भागीदारी हो।
विशिष्ट अतिथि ताहिरा हसन ने भी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए
प्रेरित किया। मिर्जा साबिर बेग और डा. शगुफ्ता मिर्जा ने बेटी बचाओं का
संदेश देते हुए कई गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर अनुज श्रीवास्तव, मानसिंह
यादव, अनिल गौर, मनीष, दीपेश, इरफान पठान, सुरेंद्र यादव मौखरी, शशि चौहान,
नीलम, राजेश्वरी, रेखा, सुषमा, भावना मौजूद रहीं। सेमिनार में रामजी लाल
बालिका इंटर कालेज समेत कई कालेजों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।