फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पक्ष और मजदूरों के बीच मारपीट

विज्ञापन
पहाड़ गांव में मनरेगा मजदूरों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव में मनरेगा के तहत चल रहे चक रोड निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों व प्रधान पक्ष के बीच विवाद और हाथापाई हो गई। मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्रधान के परिवार और उनके समर्थकों ने गालीगलौज कर मारपीट की। मजदूरों ने घटना के बाद तहसील मुख्यालय पहुंच कर एसडीएम व तहसीलदार को पूरी घटना से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जबकि प्रधान पक्ष का कहना है कि मजदूरों ने प्रधान के भतीजे के साथ मारपीट की है तभी मामला बढ़ा है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीरें दी हैैं।
विज्ञापन

मजदूर रामादेवी पत्नी करनसिंह, शिवप्रकाश, वीरेंद्रप्रताप, बलराम, मंगलीप्रसाद, मुन्नीलाल, राजेश्वरी, मायादेवी, निर्मलादेवी, पुष्पादेवी आदि ने दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह नौ बजे रामाधार बाल्मीकि के खेत से गोटिया बब्बा तक सेक्टर डालने का मनरेगा कार्य चल रहा था जिसमें ग्राम प्रधान हरगोविंद राजपूत से नाप को लेकर विवाद हो गया। जिस पर प्रधान के भतीजे विवेक, भाई केशव तथा बेटेे सुरेंद्र व सोनू तथा मेट कल्याणसिंह ने हम लोगों से मारपीट कर दी। उधर, मेट कल्यान सिंह व बादामसिंह ने तहरीर में बताया कि चकरोड पर मरम्मत का कार्य चल रहा था तो उन्होंनेे मजदूरों सेे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम करनेे के लिए कहा जिस पर मजदूर भड़क गए और वाद विवाद के बीच बलराम, करन, ठाकुरदास आदि लोगों नेे उनके तथा प्रधान के भतीजे विवेक के साथ मारपीट कर दी। विवेक ने यूपी 112 को भी सूचना दे दी थी जिस पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लगभग सैकड़ा भर मजदूरों नेे एसडीएम, सीओ और तहसीलदार के यहां भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें