फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पिता का आरोप... पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध बेटे ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। पुलिस व एक महिला के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर यमुना नदी में छलांग लगाकर जान देने वाले युवक लोकेंद्र के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने कदौरा थाने में तहरीर देकर दरोगा, दीवान, सिपाही और महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ नगर निवासी 20 वर्षीय लोकेंद्र का 7 मई को एक महिला से विवाद हुआ था। आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचे युवक के खिलाफ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति भंग में चालान कर दिया, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया।

बाद में युवक ने कालपी यमुना पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिता ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों और महिला द्वारा मारपीट, जातिसूचक गालियों और 8 लाख रुपये की मांग की गई थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें